कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से 23 और 24 नवंबर को श्रीगुरु तेगबहादुर के 350वे बलिदान दिवस पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के सभागार में किया जाएगा। यह राष्ट्रीय संगोष्ठी श्रीगुरु गोविंद सिंह शोधपीठ के अंतर्गत आयोजित की जाएगी।
संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री ने बताया कि इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में राज्यपाल (लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्ति) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित करेंगे। उन्होंने बताया कि 23 नवंबर को आयोजित संगोष्ठी में प्रदेश के संस्कृत एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, गुरुद्वारा श्रीहेमकुंट साहब समिति ऋषिकेश के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। रानीपुर विधायक आदेश चौहान, पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय बठिंडा के कुलाधिपति जगबीर सिंह, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रो. राजेश लाल मेहरा, संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार, आईसीएचआर नई दिल्ली के सहायक निदेशक डॉ. नितिन कुमार आदि अतिथि भी इस दिन मौजूद रहेंगे।
संगोष्ठी के कोऑर्डिनेटर डॉ. अजय परमार ने बताया कि दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के अंतिम दिन ( 24/11/2025 को) विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं राज्यपाल (लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्ति) गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपस्थित रहेंगे। परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद महाराज, गुरुद्वारा श्रीहेमकुंट साहिब समिति ऋषिकेश के अध्यक्ष सरदार नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा, उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे।
डॉ अनूप बहुखंडी – 9058782584
संगोष्ठी मीडिया समन्वयक
