उत्तरकाशी बाड़ाहाट निवासी श्रीमती कविता जोगेला को मिलेगा वीरांगना सावित्री बाई फूले राष्ट्रीय फेलोशिप अवार्ड 2025

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)

उत्तरकाशी बाड़ाहाट निवासी श्रीमती कविता जोगेला को मिलेगा वीरांगना सावित्री बाई फूले राष्ट्रीय फेलोशिप अवार्ड 2025
आदर अवगत कराना है कि श्रीमती कविता जोगेला पत्नी श्री राकेश जोगेला निवासी वार्ड संख्यां 4 बाड़ाहाट उत्तरकाशी को 13 दिसंबर 2025को भारतीय दलित साहित्य अकादमी की ओर से सामाजिक कार्य हेतु वीरांगना सावित्री बाई फुले राष्ट्रीय फेलोशिप 2025को दिल्ली में प्रदान किया जायेगा। श्रीमती कविता जोगेला एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं हैं और उत्तरकाशी नगर पालिका में 5वर्ष तक वार्ड मेंबर रही हैं। वार्ड मेंबर के पद पर रहते हुये इनके द्वारा शहर की सफाई एवं बालिका शिक्षा पर अपना ध्यान केंद्रित किय़ा। ख़ुद ये उच्च शिक्षित महिला हैं। MA B.Ed. तथा शहर में इनके द्वारा ब्यूटी पार्लर का भी कार्य किया है। इनके पिता श्री दिलीप आर्य ज़ी उत्तरकाशी शहर के जाने माने टेलर मास्टर हैं।
राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत होने पर जनपद के गणमान्य व्यक्तियों ने कविता जोगेला को बधाई एक शुभ कामनाएं दी हैं।

रिपोर्ट :पत्रकार मनोज ठाकुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *