कमल शर्मा( हरिहर समाचार)
हरिद्वार,
नशा विश्व में एक गंभीर समस्या बना हुआ है। यह धीरे-धीरे व्यक्तियों को नुकसान पहुंचाता है, परिवारों को तोड़ता है और समुदायों को कमजोर करता है। इसके प्रभाव केवल व्यसन तक ही सीमित नहीं हैं। यह दीर्घकालिक शारीरिक, मानसिक और सामाजिक क्षति पहुंचाता है। इसकी जड़े हरिद्वार में तेजी से फैल रही है l जिसको देखते हुए “नशा मुक्ति अभियान”को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष श्री गोकुल सिंह रावत एवं बजरंग दल के अश्यक्ष श्री नितीन शर्मा और उनकी टीम ने कसी कमर, नशे की कमर तोड़ने के लिए कर रहे हैं निरंतर अभूतपूर्व प्रयास l
इस अवसर पर बोलते हुए गोकुल रावत ने युवाओं को नशा एवं नशीली दवाओं के सेवन ओर विभिन्न तरह व्यसनों जैसी हानिकारक आदतों से दूर रहने को कहा आगे बोलते हुए राउत ने कहा कि नशा व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक या भावनात्मक रूप से कमजोर करता है, उसे जहर की तरह त्याग देना चाहिए। उन्होंने युवाओं को अपनी ऊर्जा और बुद्धि का इस्तेमाल राष्ट्र निर्माण के लिए करने के लिए प्रोत्साहित किया, न कि खुद को नष्ट करने के लिए।
इस अवसर पर बोलते हुए बजरंग दल के अध्यक्ष श्री नितिन शर्मा ने कहा कि युवाओं की शक्ति, ऊर्जा और उद्देश्य की स्पष्टता भारत के भविष्य को बदल सकती है, बशर्ते उन्हें नशे की लत जैसे विनाशकारी प्रभावों से बचाया जाए l हमारी टीम लगातार इसी दिशा में प्रयासरत है l
मौके पर उपस्थित रहे_
सुरेन्द्र कुमार मंगल सिंह कल्पेश पांडे कुलदीप सिंह मीनाक्षी उत्तराखंडी अंजली शर्मा मंगल विश्वास अमित राणा विपिन शर्मा शिवकुमार राजपूत अजय भारद्वाज नितीन शर्मा
