नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार

थाना श्यामपुर

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)

दिनांक-22.10.2025 को थाना श्यामपुर पर एक व्यक्ति द्वारा तहरीर दी गई कि मनोज उर्फ तेज्जु ने उसकी 17 वर्षीय नाबालिक पुत्री का शारीरिक शोषण किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना श्यामपुर पर तत्काल मु0अ0सं0- 112/2025 धारा 64(1), 351(2) BNS व 3(क)/4 पोक्सो अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

श्यामपुर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी मनोज उर्फ तेज्जु को ग्राम मिठ्ठीबेरी लालढांग से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

आरोपी का विवरण
मनोज उर्फ तेज्जू पुत्र रामअवतार निवासी ग्राम मिठ्ठीबेरी लालढांग थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार उम्र लगभग 24 वर्ष

👮‍♂️पुलिस टीम का विवरण-
उ0नि0 गगन मैठाणी
म0उ0नि0 अंजना चौहान
का0 सिद्धार्थ कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *