अपनी आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व के कारण प्रसिद्ध है दक्षिणेश्वर काली मंदिर: श्री कैलाशानंद महाराज

कमल शर्मा (हरिहर समाचार )

हरिद्वार, आज दक्षिणेश्वर काली मंदिर में मंदिर के परमाध्यक्ष श्री कैलाशानंद जी महाराज ने अपनी श्री मुख से मंदिर की महिमा भक्तों के बीच बताते हुए कहा कि यह मंदिर अपनी आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व के कारण प्रसिद्ध है। यह श्री रामकृष्ण परमहंस की साधना स्थली होने के लिए विश्व विख्यात है, जो स्वामी विवेकानंद के गुरु थे। साथ ही, 18वीं सदी में रानी रासमणि द्वारा निर्मित इस मंदिर को ‘शक्तिपीठों में से एक’ माना जाता है क्योंकि माना जाता है कि यहां माता सती की दाहिनी पैर की चार उंगलियां गिरी थी l महाराज श्री ने आगामी आने वाले त्योहार (भाई दूज)की शुभकामनाएं भी भक्तों के बीच प्रेषित की l

इस अवसर पर हरिद्वार मंडी समिति के मुख्य सचिव श्री लवकेश गिरी भी उपस्थित थे उन्होंने महाराज श्री का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि सुखी और समृद्ध जीवन के लिए पूजा का केंद्र माने जाने वाले दक्षिण काली मंदिर के बारे में बताते हुए कहा कि इसमें ऐसी शक्तियाँ हैं जो मृत्यु को भी बदल सकती हैं। जो लोग इस मंदिर की देवी दक्षिण काली की पूजा करते हैं, उन्हें सौभाग्य और सफल जीवन की प्राप्ति होती है, और वे रोगों, व्याधियों और चोटों से मुक्त रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *