भगवान का भजन और धर्म कर्म मनुष्य के इस मानव जीवन को तो सार्थक कर ही देता है:स्वामी कृष्ण स्वरूप महाराज

हरिद्वार 6 अक्टूबर 2025 खड़खड़ी स्थित श्री चंदन कृष्णा आश्रम में परम पूज्य गुरुदेव श्री महंत कृष्ण स्वरूप महाराज के पावन सानिध्य में एक विशाल संत समागम तथा संत भंडारे का आयोजन किया गया इस अवसर पर बोलते हुए स्वामी कृष्ण स्वरूप महाराज ने कहा इंसान सारी उम्र तेरा मेरा इसका उसका मे लगा रहता है और सबसे जरूरी कार्य जो उसका लोक और परलोक दोनों सुधार देगा उसे भूल जाता है भगवान का भजन और धर्म कर्म मनुष्य के इस मानव जीवन को तो सार्थक कर ही देता है साथ-साथ परलोक को भी सुधार देता है इसलिये मनुष्य को सदैव ध्यान रखना चाहिए कि वह अपने कल्याण के मार्ग को और जो सही मार्ग है जो सत्य का मार्ग है उसे कभी ना भूले इस अवसर पर महामंडलेश्वर प्रबोधानंद महाराज महंत वीरेंद्र स्वरूप महाराज महंत ज्ञानानंद महाराज महंत कृष्णा मुनि महाराज महंत जगजीत सिंह महाराज महंत राघवेंद्र दास महाराज महंत सुतीक्ष्ण मुनि महाराज महंत सूरज दास महाराज महंत शीतलानंद महाराज महंत केशवानंद महाराज महंत कैलाशानंद महाराज महंत हरिदास महाराज महंत कमलेश्वरानंद महाराज महंत भरत मुनि महाराज महंत माता राजरानी महंत विनोद महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तगण उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *