दिनांक- 05.10.2025
थाना- श्यामपुर ,हरिद्वार
नशे पर लगाम लगाने में जुटी श्यामपुर पुलिस, 40 टेट्रा पाउच अंगूर मार्का देशी शराब के साथ एक महिला अभियुक्ता को किया गिरफ्तार…………..
श्यामपुर पुलिस नशे का व्यापार करने वालो पर लगातार कस रही है शिकंजा ।
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में श्यामपुर पुलिस के द्वारा दिनांक 05.10.25 को नियमित चैकिंग व गस्त के दौरान झुग्गी झोपडी चण्डीघाट के पास चौकी चण्डीघाट क्षेत्रान्तर्गत शराब बेचते हुए मेहरुनीशा पत्नी स्व0 रफीक उर्फ पाचू निवासी चण्ड़ीघाट माजरा थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार को 40 टेट्रा पाउच देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया । जिस सम्बन्ध में थाना श्यामपुर पर नियमानुसार अभियुक्ता के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 60 के तहत अभियोग पंजीकृत हुआ है। अवैध मादक पदार्थ के बिक्री/परिवहन करने वालों के विरुद्ध श्यामपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्ता — मेहरुनीशा पत्नी स्व0 रफीक उर्फ पाचू निवासी चण्ड़ीघाट माजरा थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार
बरामदगी
40 टेट्रा पाउच देशी शराब
पुलिस टीम
1- का0 1522 अनिल रावत
2- म0हो0गा0 रीना
