कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
लालढांग, संवाददाता। शुक्रवार को पर्यटन सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश जमदग्नी ने पीली पढ़ाव गांव मे घटना स्थल पहुंच कर हाथी की मौत का कारण जाना उन्होंने कहा कि लगातार क्षेत्र मे तीन हाथियों की मौत चिंता का विषय है। कहा कि वन अधिकारियो से इस विषय पर वार्ता की जायेगी, ताकि भविष्य मे वन्य जीवो की घटनाओ पर रोक् लग सके।
इस दौरान मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याए सुनी और उन्हे प्राथमिकता पर समाधान कराने का आश्वासन दिया। ग्राम प्रधान ने जंगली जानवरो से फसलों और जन माल की सुरक्षा हेतु स्थाई समाधान जिसमे सुरक्षा दिवार और सोलर फेंसिंग लगाने की मांग की।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान शशि झंडवाल, वन क्षेत्राधिकारी महेश शर्मा, अन्य कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
