अपराध नियंत्रण एवं नशे पर हरिद्वार पुलिस की उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ बैठक

कोतवाली मंगलौर

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)

अपराध नियंत्रण एवं नशे पर हरिद्वार पुलिस की उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ बैठक

कोतवाली मंगलौर पुलिस ने आज नारसन बॉर्डर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ एक बैठक/गोष्ठी का आयोजन किया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य अपराध नियंत्रण, बढ़ते नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध और एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई के लिए आपसी तालमेल बनाए रखना था।

बैठक में क्षेत्राधिकारी मंगलौर विवेक कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर अमरजीत, थाना अध्यक्ष पुरकाजी जयवीर सिंह, चौकी प्रभारी राजोपुर देवेंद्र तोमर और चौकी प्रभारी नारसन सहित अन्य पुलिस फोर्स मौजूद रहे।

बैठक में एनडीपीएस एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई, साइबर अपराध पर नियंत्रण, नशे के दुष्प्रभाव रोकने के उपाय और अन्य महत्वपूर्ण सुरक्षा विषयों पर चर्चा हुई। उपस्थित अधिकारियों ने आपसी समन्वय और सहयोग के महत्व पर जोर दिया।

कोतवाली मंगलौर पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस मिलकर अपराध नियंत्रण में लगातार सक्रिय रहेंगे और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *