दिनांक: 09 सितंबर 2025
नई दिल्ली । सांसद हरिद्वार एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भारत के उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर NDA के प्रत्याशी श्री सी. पी. राधाकृष्णन जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
श्री रावत ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि श्री राधाकृष्णन जी की दीर्घ राजनीतिक यात्रा, उनका उत्कृष्ट अनुभव और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण आने वाले समय में लोकतंत्र की गरिमा और भारतीय गणतांत्रिक परंपराओं को नई ऊर्जा एवं दिशा प्रदान करेगा। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में भारत और अधिक सशक्त, प्रगतिशील तथा विश्व में आदर्श लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में स्थापित होगा।
उन्होंने आगे कहा कि यह निर्वाचन लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जनता की आस्था और मजबूत संवैधानिक परंपराओं का प्रतीक है।
