आज ओम पुल के निकट बैरागी कैंप घाट पर एक व्यक्ति गंगा नदी में स्नान करते समय रेलिंग पार कर गया। तेज जलधारा के कारण वह बहने लगा। मौके पर तत्परता से कार्यरत एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए उस व्यक्ति का सफल रेस्क्यू किया गया।
व्यक्ति का विवरणः
नामः श्री ब्रह्मपाल
पिता का नामः श्री ओम प्रकाश
आयुः 38 वर्ष
निवासीः बिजनौर, उत्तर प्रदेश
रेस्क्यू टीम में सम्मिलित अधिकारी/कर्मीः
उपनिरीक्षकः श्री आशीष त्यागी
हेड कांस्टेबलः श्री राकेश रावत, श्री खीम सिंह
आरक्षीः श्री चंदन रौतैला, श्री प्रदीप कुमार, श्री गुड्डू कुमार, श्री विक्रम कुमार
वाहन चालकः श्री आनंद कुमार
