भारतीय किसान यूनियन “भानू” के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री के नाम जारी किया ज्ञापन

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)

हरिद्वार 14 जून 2025,भारतीय किसान यूनियन “भानू”एवं ,किसान क्रांति दल भूमिजोतक खेतिहर काश्तकार संगठन, के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने अधिवेशन के दूसरे दिन मीडिया को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि किसानों के शहीदों के और मीडिया कर्मियों के हितों की मुख्य रूप से रक्षा हो l

अधिवेशन में बोलते हुए ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि किसान आयोग का गठन हो और जो, किसानों पर जो 75 वर्षों की विरोधी नीतियों की वजह से जो कर्जा चढ़ा है कर्जा माफ किया जाए, किसानों की दुर्घटना में जीवन यापन भत्ता एक करोड रुपए दिया जाए, पुलिस कर्मियों के शहीद होने पर उन्हें दो करोड़ रूपया दिया जाए, मीडिया कर्मी की रिपोर्टिंग के समय शहीद होने पर 4 करोड रुपए भत्ता दिया जाए सुरक्षा में लगे जवानों को शहीद होने पर 5 करोड रुपए दिया जाए, समस्त देश के सभी किसानों को बिजली सिंचाई हेतु पूर्ण रूप से माफ की जाए, निजीकरण में किसी भी विभाग को ना दिया जाए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *