हरिद्वार कनखल स्थित श्री जयदेव योग आश्रम में वार्षिक कार्यक्रम परम पूज्य गुरुदेव श्री 1008 स्वामी जय देवानन्द सरस्वती महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ इस अवसर पर जगतगुरु शंकराचार्य श्री श्री राज राजेश्वरानंद महाराज ने कहा कि संतो के पावन दर्शन और संगत मनुष्य के मन मस्तिष्क में ज्ञान का उदय कर देते हैं संत महापुरुष ज्ञान के सूर्य के रूप में इस पृथ्वी लोक पर अवतरित होते हैं अपनी ज्ञान रूपी त्रिवेणी में स्नान करा कर हमारे जीवन को धन्य तथा सार्थक कर देते हैंl

इस अवसर पर बोलते हुए अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज महाराज ने कहा जहां संत हैं वहां सनातन है एवम धर्म है संत महापुरुष संपूर्ण विश्व को सनातन का पाठ पढ़ाकर भगवान राम द्वारा स्थापित सनातन परंपरा का निर्वाह करते हैं l
इस अवसर पर बोलते हुए श्री परम पूज्य गुरुदेव श्री 1008 स्वामी जय देवानन्द सरस्वती महाराज कहा सतगुरु हमारे जीवन की सार्थकता है हमारे सतगुरु देव अपने पावन ज्ञान का वर्ण करा कर हमारे मन मस्तिष्क एवम भाग्य का उदय कर देते हैं हमारे मठ मंदिर आश्रम अखाड़े संपूर्ण विश्व में सनातन का शंखनाद कर हमारी भारतीय सभ्यता संस्कृति आचार विचार को संपूर्ण विश्व में स्थापित करते हुए आज भारत को पुनः विश्व गुरु स्थापित करने की और ले जा रहे हैं आज संपूर्ण विश्व में एकमात्र भारत ऐसा देश है जो विश्व भर के लोगों को धर्म ज्ञान एवं आध्यात्म का पाठ पढ़ाकर उन्हें कल्याण की और ले जा रहे हैं l

धर्म कर्म पूजा पाठ यज्ञ अनुष्ठान तपोबल के बल पर हमारे संत महापुरुष संपूर्ण विश्व के लोगों को ईश्वर की अनुभूति कराते हैं धन्य है हमारी आस्था धन्य है हमारी परंपराये और विश्व में सर्वोपरि है हमारे संस्कार असली दिव्यता एवम भव्यता मनुष्य के संस्कारों में झलकती है अगर अपना जीवन सार्थक करना चाहते हो तो गुरु की शरण में जाओ इस पृथ्वी पर सतगुरु ही वह नैया है जो हमें ज्ञान के साथ-साथ आध्यात्मिक पाठ पढ़कर हमें आध्यात्मिक ज्ञान देते हैं हमें सही से ईश्वर की अनुभूति एवं आत्मज्ञान का बोध कराते हैं कि हम इस पृथ्वी पर किस लियें आये थे पेट तो पशु भी भर लेते हैं किंतु जो दूसरों के लियें जिये जो सभी के कल्याण की सोच रखें जो सभी को उद्धार के मार्ग पर ले जाये वह हमारे सतगुरु होते हैं

महंत सूरज दास महाराज महंत मोहन सिंह महाराज महंत बिहारी शरण महाराज महंत अंकित शरण महाराज महंत कोठारी राघवेंद्र दास महाराज महंत शुभम गिरी महाराज कोतवाल देहरादून बाबा रमेशानन्द कोतवाल कमल मुनि महाराज कोतवाल रामेश्वर गिरी सहित भारी संख्या में संत महापुरुष उपस्थित थे सभी ने आयोजित भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण किया
