कमल शर्मा
सिद्धांत चौधरी बने रालोद खेल प्रकोष्ठ उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष।
हरिद्वार, भूपतवाला, दुधाधारी चौक पर होटल पर्ल में प्रेस वार्ता करते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी के निर्देश अनुसार एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड में मिशन 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटेगा।जिसमें हर वर्ग को साथ लेकर तैयारी की जाएगी।गांव गांव जाकर नुक्कड़ सभाएं की जाएंगी।प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाएगा।

चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि किसानों को न्याय,युवाओं को रोजगार,चिकित्सा,शिक्षा,खेलो को बढ़ावा उत्तराखंड का विकास और विस्तार हमारे मुख्य एजेंडे रहेंगे।एक माह के अंदर पूरे उत्तराखंड में कमेटिया गठित कर ली जाएगी।
राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष देवपाल राठी ने कहा कि युवा शक्ति को मजबूत करने के लिए सिद्धांत चौधरी को रालोद खेल प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।जिसके लिए हम हाई कमान का आभार व्यक्त करते हैं।

इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सिद्धान्त चौधरी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सिद्धान्त चौधरी,निरंकार सिंह राठी,अजय वर्मा,ज्योति चौधरी,दिव्य,अवनी,डॉ रकम सिंह तोमर,सुनील झबरेड़ी,अभिषेक पनियाला,अनुज गुप्ता,शौकेंद्र उपस्थित रहे।
जारीकर्ता
चौधरी नीरपाल सिंह
राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ।
पूर्व राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार।
पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी।
9760060100
