भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा पर बजरंग दल ने गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर पुतला फूंका

  • कीमती संपत्तियों को धन व बाहुबल के आधार पर विवादित कर कब्जाने का आरोप
  • मुख्यमंत्री से आशुतोष शर्मा की एसआईटी टीम गठित कर जांच कराने की मांग
  • भाजपा हाईकमान से आशुतोष की नियुक्ति तत्काल रद्द करने की मांग

कमल शर्मा

हरिद्वार। बंजरग दल ने भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा पर गम्भीर आरोप लगाते हुए भाजपा जिला कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए उनका पूतला फूंका। बंजरग दल के नेताओं ने भाजपा हाई कमान से नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को तत्काल पद से हटाने की मांग की है। साथ ही चेताया हैं कि अगर आशुतोष शर्मा की नियुक्ति रद्द नहीं की गयी तो आंदोलन किया जाएगा।

बजरंग दल नेताओं का आरोप हैं कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा कीमती संपत्तियों को राजनैतिक संरक्षण में धन और बाहुबल के आधार पर विवादित कर उन पर कब्जा करते है। इसके बाद उन्हीं विवादित संपत्तियों को औने पौने दाम पर खरीद लेते हैं। आरोप हैं कि जो ट्रस्ट सेवा के लिए बने हैं उन ट्रस्टों के नियमावली की खामियां ढूंढ कर आशुतोष शर्मा जैसे बाहुबली अपना अवैध धंधा चला रहे हैं। भाजपा चरित्र की बात करने वाली पार्टी हैं, ऐसे विवादित व्यक्ति को महत्वपूर्ण दायित्व पर मनोनीत करने पर पुनः विचार करना ही चाहिए।

बजरंग दल उत्तराखण्ड के प्रांत प्रमुख सौरभ चौहान ने कहा कि आशुतोष शर्मा ने विश्व हिंदू परिषद के युवा संगठन बजरंग दल के अपर रोड़ हरिद्वार स्थित बजरंग दल के प्रांतीय कार्यालय पर गलत तथ्यों को प्रस्तुत कर अनर्गल आपत्ति के आधार पर कब्जाने की मंशा से निषेधाज्ञा स्टे ले रखा हैं। आशुतोष शर्मा के पास बजरंग दल कार्यालय की संपत्ति से संबंधित कोई भी दस्तावेज जो उक्त संपत्ति पर उनका मालिकाना हक साबित नहीं कर सकें हैं।

विश्व हिन्दू परिषद हरिद्वार के जिला मंत्री जीवेंद्र तोमर ने आरोप लगाया कि आशुतोष शर्मा ने हरिद्वार शहर की अनेकों बेशकीमती संपत्तियों को राजनैतिक संरक्षण में धनबल और बाहुबल के आधार कब्जा किया हुआ है। बाहुबली आशुतोष ने विष्णु घाट के पास सब्जी मंडी स्थित राज डीलक्स होटल जो उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति के नाम पर चला आता हैं, को मात्र एक नोटरी के फर्जी कागज आधार पर कब्जा किया हुआ है।

आरोप हैं कि होटल राज डीलक्स से सम्बंधित कोई भी मालिकाना दस्तावेज अथवा रजिस्ट्री तक आशुतोष शर्मा के पास नहीं है। ऐसे ही रामधाट स्थित सिंधी धर्मशाला को अवैध कब्जा कर खुलेआम उसपर आलीशान होटल निर्मित किया जा रहा है। जबकि उक्त सम्पत्ति के कोई भी मालिकाना दस्तावेज उनके पास नहीं है।

आरोप हैं कि होटल राज डीलक्स से सम्बंधित कोई भी मालिकाना दस्तावेज अथवा रजिस्ट्री तक आशुतोष शर्मा के पास नहीं है। ऐसे ही रामधाट स्थित सिंधी धर्मशाला को अवैध कब्जा कर खुलेआम उसपर आलीशान होटल निर्मित किया जा रहा है। जबकि उक्त सम्पत्ति के कोई भी मालिकाना दस्तावेज उनके पास नहीं है। जबकि उस होटल का एचआरडीए से नक्शा भी पास नहीं कराया गया है।

बजरंग दल के नेताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा पर कई ओर सम्पत्तियों को कब्जाने के गम्भीर आरोप लगाते हुए भाजपा हाईकमान से तत्काल आशुतोष शर्मा को जिलाध्यक्ष पद से हटाने की मांग की है। साथ ही बंजरग दल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की हैं कि भाजपा की जीरो टॉलरेंस नीतियों का पालन करते हुए आशुतोष शर्मा पर एसआईटी टीम गठित कर विधिवत जांच कर कठोर संवैधानिक कार्यवाही की जाए। अगर आशुतोष शर्मा के विरुद्ध उचित कार्यवाही नहीं होने पर बजरंग दल सड़कों पर उतर कर क्रमबद्ध आंदोलन को विवश होगा।

बजरंग दल के प्रदर्शन में प्रमुख रुप से नवीन तेश्वर, अक्षय शर्मा, कार्तिक दिवाकर, शिवम बिष्ट, शिवम चौधरी, अरुण, हिमांशु, कमल के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *