श्री गुरू रविदास जयंती पर भेल में भव्य मुख्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण
कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
हरिद्वार | संत शिरोमणि श्री गुरू रविदास मंदिर समिति (रजिस्टर्ड 046) ,सेक्टर 1, भेल , रानीपुर , हरिद्वार में श्री गुरु रविदास जयंती के शुभ अवसर पर अदभुत कलाकृति द्वारा विशेषज्ञों की देख रेख में 2वर्ष 3 माह के लम्बे समयावधि में निर्मित 33 फीट ऊंचाई एवं 35 फीट चौड़ाई वाली भव्य मुख्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण परम संत श्री जगबीर जी महाराज के शिष्ट मंडल एवं हरिद्वार गैस एजेंसी के अधिष्ठाता प्रियंक कुमार के कर कमलों के द्वारा सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति में किया गया।

इसके साथ ही जयंती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदेश चौहान , विधायक, रानीपुर , विधान सभा ने संत शिरोमणि श्री गुरू रविदास जी के मंदिर में मत्था टेकते हुए बताया कि श्री रविदास जी सामाजिक समरसता के जनक थे उन्होंने जाति – पाति का विरोध किया। अतिविशिष्ट अतिथि संख्याधिकारी देहरादून निदेशालय लखमी चंद मधुरमणि ने उद्बोधन करते हुए कहा कि गुरु रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम के महाप्रबंधक महकार सिंह ने मंदिर समिति के द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में आर यू प्रसाद सेवानिवृत महाप्रबंधक, शीशराम सेवानिवृत, महाप्रबंधक, वरिष्ठ समाजसेवी दर्शन लाल ने भी अपने विचार रखें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ समाजसेवी पी एल कपिल ने बताया कि यह मंदिर सदैव आस्था का केंद्र रहा है , बहुत दूर दूर से इस अवसर पर श्री गुरू जी के अनुयायि एकत्रित होकर अपनी आस्था व्यक्त करते है।
कार्यक्रम का संचालन बृजेश कुमार एवं शेखर कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
मंदिर समिति के अध्यक्ष सुखपाल ने सभी सम्मानित अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं महासचिव प्रमोद अदालती ने भव्य प्रवेश द्वार में सहयोग करने वाले सभी दान दाताओं का आभार व्यक्त किया। जन्मोत्सव कमेटी के अध्यक्ष श्री मंजीत सिंह ने बताया कि भंडारा में लगभग 8 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में सहयोग कमल सिंह कोषाध्यक्ष, धर्मवीर,श्रवण कुमार,सुनील कुमार,आदेश पालीवाल,मोहक्कम सिंह,विनय दाबडे , संजीत कुमार,अनिल सूर्यवंशी,विष्णु दत्त, कुम्भा राम परमार,मनोज कुमार,संदीप नौटियाल, जगराम सिंह,
जगपाल सिंह, जयपाल सिंह,के. वी. सिंह शिवदत्त कुमार,गुलाब राय, सी पी सिंह, ब्रह्म पाल सिंह, डी आर निडर ,मवासी लाल, भान पाल रवि, राजेंद्र देवल,सत्य पाल शास्त्री, समय सिंह दाबडे ।
