कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
हरिद्वार। सामाजिक सरोकारों के अंतर्गत मेदांता हॉस्पिटल, नोएडा के सहयोग से लायंस क्लब हरिद्वार तीर्थ एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन, हरिद्वार द्वारा बुधवार, 18 फ़रवरी 2026 को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं स्वास्थ्य वार्ता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पंडित नारायण दत्त तिवारी यूथ हॉस्टल, निकट भगत सिंह चौक, ज्वालापुर, हरिद्वार में प्रातः 10:30 बजे से सायं 4:00 बजे तक आयोजित हुआ। शिविर में वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अनिल धर (एसोसिएट डायरेक्टर, न्यूरोसर्जरी) ने सिरदर्द, कमर दर्द एवं साइटिका जैसे विषयों पर विस्तृत स्वास्थ्य वार्ता दी। उन्होंने उपस्थित लोगों को इन समस्याओं के कारण, बचाव एवं आधुनिक उपचार पद्धतियों की जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक एवं ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया गया। साथ ही बीपी (ब्लड प्रेशर), आरबीएस (शुगर), बीएमडी (हड्डी जांच), पीएफटी (फेफड़ों की जांच) एवं ईसीजी जैसी आवश्यक जांचें भी निःशुल्क की गईं। डॉ आनंद वर्मा एक्यूप्रेशर लेक्चरर एवं थेरेपिस्ट एवं दिनेश धीमान योगाचार्य ने भी एक्यूप्रेशर और एक्यूपंक्चर द्वारा रोगियों का इलाज किया l बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने शिविर में पहुंचकर अपना पंजीकरण कराया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

लायंस क्लब हरिद्वार-तीर्थ के अध्यक्ष लायंस अंकित गोयल, कार्यक्रम अध्यक्ष लायंस नीरज गुप्ता, कोषाध्यक्ष लायंस चक्षु गोयल एवं सचिव लायंस अतुल मित्तल ने संयुक्त रूप से बताया कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना उनका उद्देश्य है।

वहीं ज्वेलर्स एसोसिएशन, हरिद्वार के अध्यक्ष श्री नीरज गुप्ता, महामंत्री श्री गौरव मेसन, मंत्री श्री हरविंदर सिंह एवं कोषाध्यक्ष श्री अशवनी गोयल ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे ऐसे स्वास्थ्य शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच कराएं। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि आमजन को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर ही प्राप्त हो सके।
