शहीदों को नमन के साथ शुरू हुआ अग्निशमन सेवा सप्ताह, सिडकुल हरिद्वार में जागरूकता रैली ने जगाई सुरक्षा की अलख 🔥

🔥 हरिद्वार। फायर स्टेशन सिडकुल हरिद्वार में 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक मनाए जा रहे अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ आज अत्यंत गरिमामय वातावरण में किया गया। वर्ष 2026 की थीम “सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्निसुरक्षा के प्रति जागरूक समाज—आग की रोकथाम के लिए एक साथ” के संदेश के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
इस अवसर पर अग्निशमन एवं आपात सेवा केन्द्र सिडकुल, जनपद हरिद्वार के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्री अनिल कुमार त्यागी ने फायर स्टेशन पर उपस्थित समस्त कर्मचारियों के साथ मिलकर सप्ताह का विधिवत उद्घाटन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके नामों का वाचन कर और दो मिनट का मौन रखकर की गई। इसके पश्चात सभी कर्मियों ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद अग्निशमन सेवा सप्ताह रैली का शुभारंभ किया गया, जिसमें फायर स्टेशन सिडकुल के सभी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली के माध्यम से औद्योगिक एवं शहरी क्षेत्रों में जाकर आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान पंपलेट वितरित कर लोगों को आग से बचाव, सावधानियां और आपात स्थिति में उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक अग्नि सुरक्षा का संदेश पहुंचाना और संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सामूहिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। अग्निशमन विभाग द्वारा आगामी दिनों में भी विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *