अग्निशमन अधिकारी हरिद्वार द्वारा फायर स्टेशन रुड़की एवं फायर स्टेशन भगवानपुर का हुआ आकस्मिक निरीक्षण

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
कार्यालय मुख्य अग्निशमन जनपद हरिद्वार
दिनांक 26/02/26

आकस्मिक निरीक्षण
फायर स्टेशन रुड़की एवं फायर स्टेशन भगवानपुर जनपद हरिद्वार

उच्च अधिकारियों के आदेश एवं निर्देश के अनुपालन के क्रम में श्री वंश बहादुर यादव श्रीमान मुख्य अग्निशमन अधिकारी हरिद्वार द्वारा फायर स्टेशन रुड़की एवं फायर स्टेशन भगवानपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान अग्निशमन अधिकारी रुड़की श्री बंश नारायण यादव प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भगवानपुर श्री केशवदत तिवारी मय स्टाफ मौजूद रहे महोदय द्वारा फायर स्टेशन रुड़की एवं फायर स्टेशन भगवानपुर के स्टोर वाहनों मशीनरी की कार्यक्षमता जांची परखी गई महोदय द्वारा सभी कर्मचारियों का सम्मेलन भी लिया गया एवं निर्देशित किया गया कि आगामी त्योहार फायर सीजन के दृष्टिगत वाहनों उपकरणों को हमेशा उच्च कोटि एवं कार्यशील दशा में रखें समय-समय पर अभ्यास भी करते रहे अधिक से अधिक जनशक्ति बनाए रखें टर्नआउट के दौरान निर्धारित वर्दी एवं पीपीपी कीट धारण करें । अनुशासन में रहकर ड्यूटी का निर्वहन करे

अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय देहरादून द्वारा निर्गत आदेश एवं निर्देश का कड़ाई से पालन करें टर्नआउट के दौरान रिस्पांस टाइम का विशेष ख्याल रखें भविष्य में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान यदि कोई कमी परिलक्षित होती है तो सम्बन्धित अग्निशमन अधिकारी प्रभारी अग्निशमन अधिकारी स्वयं जिम्मेदार रहेंगे महोदय द्वारा फायर स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों से समस्याओं के संबंध में भी पूछा गया गया ।

मीडिया सेल
कार्यालय मुख्य अग्निशमन अधिकारी हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *