हरिद्वार/(कमल शर्मा) आपदा प्रबंधन और आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार को समसपुर कटेवड़, कोटद्वार रोड, लालढांग स्थित बीपीसीएल हरिद्वार POL डिपो में फायर विभाग द्वारा मॉक ड्रिल आयोजित की गई।
फायर स्टेशन मायापुर हरिद्वार की टीम द्वारा आयोजित इस डी.सी.एम.पी./फायर ड्रिल का उद्देश्य किसी भी संभावित दुर्घटना या आगजनी की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की तैयारियों की जांच करना रहा।
ड्रिल के दौरान LFM सुनील चौधरी, DVR संजय कैंन्तुरा, FM मातबर सिंह एवं FW काजल ने बीपीसीएल के कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बचाव और प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही आपात स्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता और संयम के साथ कार्य करने के बारे में भी जागरूक किया गया।
फायर कर्मियों ने कर्मचारियों को बताया कि आग लगने की स्थिति में शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं, इसलिए प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों का सही समय पर उपयोग कर बड़े हादसे को टाला जा सकता है।
इस अवसर पर बीपीसीएल डिपो के कर्मचारियों ने भी मॉक ड्रिल में सक्रिय भागीदारी करते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़ी आवश्यक जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा मानकों को मजबूत करना और कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों के प्रति सजग बनाना रहा। 🚒🔥
बीपीसीएल हरिद्वार POL डिपो में फायर विभाग की मॉक ड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारियों की हुई परख 🚒
