महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने संतों की गरिमामय उपस्थित के बीच मनाया अपना “अवतरण दिवस”
हरिद्वार 9 दिसंबर 2025 आज महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने संतों की गरिमामय उपस्थित के बीच मनाया अपना “अवतरण दिवस” दिव्य गंगा आरती में दी उपस्थिति और लिया संत समाज का आशीर्वाद l सप्त ऋषि भूपत वाला स्थित अक्षय सिंधी घाट पर दिव्या गंगा आरती”अवतरण दिवस के उपलक्ष में करवाई गई जिसमें पूर्ण परिवार साथ सुनील सेठी ने गंगा मां काआशीर्वाद लिया l इस अवसर पर बोलते हुए बाबा हठयोगी जी महाराज ने कहा कि जन्मदिन हमें याद दिलाते हैं कि जीवन ईश्वर का दिया हुआ एक उपहार है और वह हमें अपने प्रेम और आशीर्वाद से निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं इस अवसर पर बोलते हुए चेतन ज्योति आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ऋषिश्वरानंद जी महाराज ने कहा

कि मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर आपको जीवन भर आनंद, शक्ति, प्रेम और समृद्धि प्रदान करें। स्वामी शिवम् महन्त ने बोलते हुए कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वह आपके जीवन में केवल शांति और प्रेम ही लाए। मेरे मित्र, आपका यह वर्ष आस्था से भरपूर और अद्भुत हो।
इस अवसर पर समस्त सेठी परिवार, बाबा हठयोगी जी महाराज, स्वामी ऋषिश्वरानंद जी महाराज, शिवम् महन्त और कई संत एवं मित्र उपस्थित रहे l तत्पश्चात अल्पाहार का सभी ने आनंद लिया l
