स्वामी विवेकानंद चिकित्सालय अवधूत मंडल हरिद्वार द्वारा आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

स्वामी विवेकानंद चिकित्सालय अवधूत मंडल हरिद्वार द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार तथा महामहिम राज्यपाल महाराष्ट्र, गोवा, श्री भगत सिंह कोश्यारी जी द्वारा आचार्य महेश बहुगुणा जी वेद विभाग ऋषिकुल विद्यापीठ को देव भाषा संस्कृत सनातन सेवा कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए मेडल पुरस्कार से सम्मानित किया गया , इस अवसर पर वरिष्ठ महामंडलेश्वर हरि चेतनानंद जी महाराज, मदरहुड विश्वविद्यालय के कुलपति शर्मा जी, शिवालिक नगर,नगर पालिका के अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा जी, स्वामी विवेकानंद चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर संजय शाह जी, डॉ योगेश पांडे जी, वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहव जी, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर बी डी जोशी जी, सांई सेवा मिशन के वरिष्ठ सदस्य श्रीमान प्रकाश जोशी जी, यश पांडे , परमिंदर गिल सभासद, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद शर्मा जी, भाजपा नेता हरजीत जी तथा विवेकानंद चिकित्सालय के समस्त डॉक्टर नर्सिंग स्टाफ आदि कई गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामय उपस्थिति रही,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *