🔥 कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
हरिद्वार। दिनांक 05 अप्रैल 2026 को भेल स्थित सीआईएसएफ कैंप परिसर में पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता एडवोकेट रूप चंद आजाद ने की, जबकि संचालन संगठन सचिव राजीव शर्मा ने किया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रूप चंद आजाद ने सदस्यों को अवगत कराया कि गत माह दिल्ली में राष्ट्रीय संगठन के आह्वान पर आयोजित धरना-प्रदर्शन में हरिद्वार इकाई की ओर से अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और संगठन उपाध्यक्ष ने सक्रिय सहभागिता की थी। इस दौरान राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और भविष्य की रणनीति तैयार की गई। उन्होंने बैठक में उन सभी मुद्दों और चर्चाओं की विस्तृत जानकारी साझा की।
बैठक में सर्वसम्मति से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित संगोष्ठियों में संगठन का प्रत्येक सदस्य बारी-बारी से प्रतिभाग करेगा, ताकि सभी को संगठन की गतिविधियों और रणनीतियों की प्रत्यक्ष जानकारी मिल सके।
संगोष्ठी में सुभाष कपूर, धर्मपाल, राजीव शर्मा, राजकुमार, रवि, सोमनाथ, सोमदत्त, प्रेम सिंह, नरेश चंद, तारा प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, एस.सी. थपलियाल, एस.एस. रावत, मुकेश कुमार, प्रवीर सिंह, राम बाबू, पुष्कर, मामचंद, नीलम देवी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में संगठन की मजबूती, एकजुटता और भविष्य की योजनाओं को लेकर सभी सदस्यों ने अपने विचार रखे और संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।
पूर्व अर्धसैनिक बल कर्मियों का मंथन: हरिद्वार भेल CISF कैंप में संगोष्ठी, राष्ट्रीय रणनीति पर बनी रूपरेखा 🔥



