ग्राम गढमीरपुर में नाली के पानी को लेकर भिडे दोनो पक्ष पुलिस ने किया गिरफ्तार”

कमल शर्मा (हरिहर समाचार)
कोतवाली रानीपुर हरिद्वार
दिनांक 24.01.2026

“रानीपुर पुलिस ने शान्ति भंग में 02 व्यक्तियो को धर दबोचा”

“ग्राम गढमीरपुर में नाली के पानी को लेकर भिडे दोनो पक्ष पुलिस ने किया गिरफ्तार”

     ““आज दिनांक 24.01.2026 को रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गढमीरपुर में लडाई झगडे की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल चौकी प्रभारी सुमननगर उ0नि0 अर्जुन कुमार मय पुलिस बल के राव सदर गेट गढमीरपुर में पहुंचे, मौके पर जानकारी की गयी तो प्रथम पक्ष के *1. सावेज पुत्र याकूब निवासी राव सदर गेट गढमीरपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र- 21 वर्ष व दूसरे पक्ष के 2. नईम पुत्र जहाँगीर निवासी साव सदर गेट गढमीरपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र- 45 वर्ष*  आपस में नाली के पानी को लेकर लडाई झगडा व आमदा फौजदारी रहे थे, जिससे मौके पर काफी भीड भाड एकत्रित हो गयी, पुलिस ने मौके पर दोनो व्यक्तियो को काफी समझाया गया, लेकिन दोनो व्यक्ति उत्तेजित होकर हुडदंग एवं गाली गलौच कर मारपीट एवं आमदा फौजदारी होने लगे, जिस पर पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत उक्त दोनो सावेज व नईम उपरोक्त को अन्तर्गत धारा 170 बी0एन0एस0 में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार आरोपियो को आज मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।” 

गिरफ्तार आरोपी-
1- सावेज पुत्र याकूब निवासी राव सदर गेट गढमीरपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र- 21 वर्ष
2- नईम पुत्र जहाँगीर निवासी साव सदर गेट गढमीरपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र- 45 वर्ष

पुलिस टीम-
1- उ0नि0 अर्जुन कुमार, चौकी प्रभारी सुमननगर कोतवाली रानीपुर
2- कानि0 721 महेन्द्र तोमर, कोतवाली रानीपुर हरिद्वार
3- कानि0 780 जयदेव, कोतवाली रानीपुर हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *