महावीर जयंती अवकाश में बड़ा बदलाव: अब 30 मार्च को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, 31 को खुलेंगे कार्यालय


हरिद्वार/कमल शर्मा/ जनपद में अवकाश को लेकर महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव सामने आया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आदेश जारी करते हुए बताया कि उत्तराखण्ड शासन के सामान्य प्रशासन विभाग, देहरादून द्वारा जारी संशोधन के अनुसार महावीर जयंती के सार्वजनिक अवकाश की तिथि में परिवर्तन किया गया है।


पूर्व में 24 दिसम्बर 2025 को जारी अधिसूचना के तहत महावीर जयंती का अवकाश 31 मार्च 2026 निर्धारित किया गया था। लेकिन शासन स्तर पर संशोधन के बाद अब यह अवकाश 30 मार्च 2026 (सोमवार) को घोषित किया गया ह
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को जनपद के सभी शासकीय एवं अर्धशासकीय कार्यालय सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे और नियमित कार्य संपादित किए जाएंगे।
प्रशासन ने आमजन, कर्मचारियों एवं संबंधित विभागों से अपील की है कि वे संशोधित तिथि के अनुसार अपने कार्यों की योजना बनाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
👉 संक्षेप में:
30 मार्च 2026: महावीर जयंती का सार्वजनिक अवकाश
31 मार्च 2026: सभी कार्यालय खुले रहेंगे
यह बदलाव शासन के निर्देशों के तहत लागू किया गया है, जिसे लेकर प्रशासन ने स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *