भक्ति और श्रद्धा का महासंगम: माँ सिद्ध दाक्षणा काली मंदिर में जागरण व भंडारे का भव्य आयोजन

हरिद्वार (पथरी):
ग्राम सुभाषगढ़ स्थित माँ श्री सिद्ध दाक्षणा काली मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ भगवती का पावन उत्सव बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है।
कार्यक्रम के तहत दिनांक 29 अप्रैल 2026 को रात्रि 9:00 बजे से माँ का भव्य जागरण आयोजित होगा, जिसमें दूर-दूर से आए भजन गायक माँ का गुणगान करेंगे और पूरी रात भक्तिमय वातावरण बना रहेगा।
वहीं, दिनांक 30 अप्रैल 2026 को दोपहर 12:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा।
मंदिर से जुड़े सेवक गोविंद कृष्ण जी महाराज ने सभी श्रद्धालु भक्तों से विनम्र अपील की है कि वे सपरिवार इस पावन अवसर पर पहुंचकर माँ का आशीर्वाद प्राप्त करें और धार्मिक आयोजन में सहभागी बनकर पुण्य के भागी बनें।
इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में तैयारियां जोरों पर हैं और भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *