डॉक्टर भगवान का ही स्वरूप हैं -स्वामी विपनानन्द

कमल शर्मा

हरिद्वार, 17 मार्च,श्यामपुर कांगड़ी, शिवालय निकेतन ट्रस्ट के परमाध्यक्ष स्वामी विपनानन्द महाराज ने चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए महिला अस्पताल की डॉ.पूनम श्रीवास्तव को सम्मानित किया।

स्वामी विपानानन्द जी महाराज ने कहा की “डॉक्टर भगवान का ही स्वरूप हैं” इस बात को व्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्टर अपने पेशे के माध्यम से लोगों की सेवा करते हैं और उनके स्वास्थ्य की देखभाल करके जीवन में भगवान के समान भूमिका निभाते हैं। डॉक्टर जब बीमारों का इलाज करते हैं, उनकी पीड़ा को कम करते हैं और स्वास्थ्य सुधारने में मदद करते हैं, तो वे एक तरह से भगवान का रूप धारण कर लेते हैं।इसलिए डॉक्टरों के समर्पण, सेवा भाव और मानवीय करुणा को हम नमन करते है।

उत्तराखंड पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश वालिया ने कहां की पांच वर्ष से महिला अस्पताल में सेवा दे रही डॉ.पूनम श्रीवास्तव महिलाओं की जी जान से सेवा करते हुए उन्हें रोग मुक्त करती चली आ रही हैं। अब तक हजारों महिलाओं को रोग मुक्त करने वाली डा.पूनम श्रीवास्तव का चिकित्सा सेवा में यह योगदान सभी के लिए प्रेरणादायी है।

ट्रस्ट के उपाध्यक्ष स्वामी नागेंद्र महाराज ने कहा कि मरीजों की सेवा में उत्कृष्ट योगदान कर रही डा.पूनम श्रीवास्तव बधाई की पात्र हैं। सभी को उनसे प्रेरणा लेकर मानव कल्याण में योगदान करना चाहिए।

डा.पूनम श्रीवास्तव ने कहा कि संतों का आशीर्वाद उनके लिए प्रेरणा का काम करेगा और वे अधिक लगन से मरीजों की सेवा करेंगी। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज की प्रमुख स्तंभ महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति अकसर लापरवाही करती हैं। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। महिलाएं स्वस्थ होंगी तो पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभा पाएंगी। डा.पूनम श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी विपनानंद महाराज एवं स्वामी नागेंद्र महाराज उच्च कोटि के संत हैं। उनके द्वारा चलाए जा रहे सेवा प्रकल्पों से अनेक जरूरतमंदों को लाभ मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *