संगीता राणा’स चैम्पियन’स जिम का शुभारम्भ सोमवार को 


दिनांक- 15.11.2026
संगीता राणा’स चैम्पियन’स जिम का शुभारम्भ सोमवार को
 
हरिद्वार। नगर की सफलतम् विश्व विजेता अन्तर्राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी संगीता राणा के आधुनिक ‘संगीता राणा’स चैम्पियन’स जिम’ का शुभारम्भ डी-55 शिवालिक नगर में देश के पूर्व शिक्षा‌ मंत्री तथा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ० रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा अपराह्न तीन बजे किया जायेगा।
‌‌‌    उपरोक्त जानकारी देते हुए स्वयं पावरलिफ्टर संगीता राणा और कार्यक्रम संयोजक अरुण कुमार पाठक ने बताया कि रानीपुर विधायक आदेश चौहान, मेयर किरण जैसल, महामंडलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश तथा बाडी बिल्डिंग में विश्व विजेता कपिल गुज्जर विशिष्ट अतिथि रहेंगे। उन्होंने बताया कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस चैम्पियन्स जिम में विशेषरूप से‌ पावरलिफ्टिंग के नये खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *