भागीरथ महोत्सव मेले में गायिका ममता भारद्वाज ने बांधा समां



हरिद्वार। भागीरथ महोत्सव मेला 2026 में सा रे गा मा पा फेम गायिका ममता भारद्वाज ने अपनी शानदार गायकी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष मनोज यादव एवं टीम भागीरथ ने मुख्य अतिथि का माला व पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया। गायिका ममता भारद्वाज की मनमोहक प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं और पूरा पंडाल उत्साह से गूंज उठा।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि उद्योगपति प्रियांक कुमार, विशाल शर्मा, श्रीमती अंजू जी, अरुण तिवारी, डाक्टर संजय त्रिपाठी,विमलेश मिश्र, निशिकांत शुक्ल , अमित नायक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष तरुण शुक्ल, मार्गदर्शक मंडल सदस्य उद्योगपति संतोष झा, संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट अध्यक्ष रंजीता झा ,संतोष साहु, राजीव शर्मा,पंडित शिवनारायण शर्मा विनोद शाक्य, आशीष शुक्ल, विजय शंकर चौबे , रणवीर जी ,अमित वालिया, धन्जय यादव, हरिकेश विश्वकर्मा, राकेश रोशन , हिमांशु सैनी, रविंद्र यादव, रविंद्र उछोली, विनोद चौहान, रामललित जी ने अतिथियों का स्वागत किया।
समिति के सचिव परमाल सिंह जी ने बताया कि मेला 06 नवंबर तक चलेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम मे 03 नवंबर को भोजपुरी गायक राधा श्रीवास्तव व 05 नवंबर को गढ़वाली सिगर अमित खरेव मंजू नौटियाल आ रहे।
कोषाध्यक्ष प्रवीण बरदिया ने बताया कि मेले मे आकर्षक झुले, जल परी, मारुति सर्कस व हर सामान की दुकाने व खाने के स्टाल लगे है।
अध्यक्ष मनोज यादव ने हरिद्वार वासियो से मेले मे आने का अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *