हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा. रविंद्रपुरी महाराज के संयोजन में श्रवणनाथ मठ में वार्षिकोत्सव एवं दुर्गानवमी अनुष्ठान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरुष शामिल हुए। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा. रविंद्रपुरी महाराज ने विधिवत रूप से 101 कन्याओं का पूजन कर उपहार भेंटकर किए और आशीर्वाद लिया। समस्त देशवासियों के लिए मंगलकामना अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा. रविंद्रपुरी को ने कहा कि सनातन धर्म केवल पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानवता, सेवा, संस्कार और सम्मान का मार्ग भी दिखाता है। मां गंगा की आराधना हमें पवित्रता और लोककल्याण की प्रेरणा देती है, जबकि कन्या पूजन समाज को नारी शक्ति के प्रति श्रद्धा और आदर का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि देवी स्वरुपा कन्याओं के संरक्षण और संवर्द्धन का संकल्प ही नवरात्र आराधना की पूर्णता है। पूजा-पाठ, पर्व-त्योहार, संतों का मार्गदर्शन और परिवार में मिलने वाले संस्कार नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हैं। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी एवं महामंडलेश्वर स्वामी सत्यश्रेयानंद गिरी ने कहा कि मां दुर्गा की उपासना शक्ति, साहस, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
श्रीमहंत डा. रविंद्रपुरी महाराज के संयोजन में श्रवणनाथ मठ में वार्षिकोत्सव एवं दुर्गानवमी अनुष्ठान का आयोजन













