सरकारी योजनाओं से साकार हो रहे आत्मनिर्भरता के सपने, हेमा नेगी ने मसाला यूनिट स्थापित कर महिलाओं को दिखाई स्वावलंबन की राह

सरकारी योजनाओं से साकार हो रहे आत्मनिर्भरता के सपने, हेमा नेगी ने मसाला यूनिट स्थापित कर महिलाओं को दिखाई स्वावलंबन की राह

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण एवं स्वरोजगार को मिल रहा बढ़ावा

रिप परियोजना के माध्यम से हेमा नेगी को मिला आर्थिक संबल, 10 लाख रुपये की लागत से स्थापित की मसाला यूनिट लालढांग की आशा ग्राम संगठन की

अध्यक्ष हेमा नेगी की पहल से क्षेत्र की महिलाओं को मिल रहा रोजगार

मसाला यूनिट के माध्यम से प्रतिमाह लगभग 60 हजार रुपये का कारोबार

हरिद्वार 17 अक्टूबर 2026

       प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और ग्रामीण आजीविका से जुड़ी परियोजनाओं के माध्यम से महिलाएं न केवल अपना रोजगार स्थापित कर रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर रही हैं।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के मार्गदर्शन में एक प्रेरणादायक मिसाल जनपद हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र की आशा ग्राम संगठन की अध्यक्ष हेमा नेगी हैं, जिन्होंने सरकारी सहायता से मसाला यूनिट स्थापित कर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया है।
     हेमा नेगी ने दिसंबर 2025 में लगभग 10 लाख रुपये की लागत से अपनी मसाला यूनिट की शुरुआत की। इस यूनिट की स्थापना में राज्य सरकार की ग्रामीण उद्यमिता एवं आजीविका संवर्धन से संबंधित रिप (REAP) परियोजना के माध्यम से 6 लाख रुपये की सब्सिडी, 3 लाख रुपये का ऋण तथा 1 लाख रुपये की स्वयं की पूंजी लगाई गई। सरकारी सहायता और स्वयं के प्रयासों के समन्वय से स्थापित यह यूनिट आज उनके लिए स्वरोजगार का माध्यम बनने के साथ ही क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए भी रोजगार की संभावनाएं बढ़ा रही है।
       हेमा नेगी के अनुसार, मसाला यूनिट के माध्यम से प्रतिमाह लगभग 60 हजार रुपये का कारोबार किया जा रहा है। इस पहल से क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का अवसर मिला है। स्थानीय स्तर पर मसालों के उत्पादन और व्यवसाय को बढ़ावा देने वाली यह इकाई ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
         हेमा नेगी ने कहा कि राज्य सरकार और रिप परियोजना से प्राप्त सहयोग ने उनके सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार तथा संबंधित परियोजना का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें अपना उद्यम शुरू करने का अवसर मिला और अब वह अन्य महिलाओं को भी रोजगार से जोड़ने की दिशा में कार्य कर रही हैं।
      मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने और महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने पर विशेष जोर दे रही है। सरकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को वित्तीय सहायता एवं आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराने के प्रयासों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की संभावनाएं बढ़ रही हैं।
     हेमा नेगी की सफलता की कहानी इस बात का उदाहरण है कि उचित मार्गदर्शन, सरकारी सहयोग और दृढ़ संकल्प के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं भी अपने उद्यम स्थापित कर सकती हैं और दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा बन सकती हैं। उनकी यह पहल महिला सशक्तीकरण, स्थानीय रोजगार सृजन और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *