उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण मुलाकात, अखाड़े की व्यवस्थाओं को मिलेगा नया स्वरूप
उज्जैन। आगामी सिंहस्थ मेले की तैयारियों के मद्देनजर सिंहस्थ मेला अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल ने आवाहन अखाड़े के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत सत्य गिरी जी महाराज से भेंट कर महत्वपूर्ण चर्चा की। इस दौरान आवाहन अखाड़े के लिए तीन भव्य प्रवेश द्वारों के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया, जिसे राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत सत्य गिरी जी महाराज ने स्वीकार कर लिया।
मुलाकात के दौरान अखाड़े की आवश्यक व्यवस्थाओं और सिंहस्थ मेले में श्रद्धालुओं एवं संत-महात्माओं की सुविधा को लेकर चर्चा हुई। आवाहन अखाड़े के तीन द्वारों के निर्माण पर सहमति बनने से अखाड़े की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
सिंहस्थ मेला अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल और श्रीमहंत सत्य गिरी जी महाराज के बीच हुई इस मुलाकात को आगामी सिंहस्थ की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। तीनों द्वारों के निर्माण से अखाड़े में प्रवेश व्यवस्था को सुगम बनाने और मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है।
सिंहस्थ मेला अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल ने श्रीमहंत सत्य गिरी जी से की भेंट, आवाहन अखाड़े के तीन भव्य द्वार बनाने पर बनी सहमति













