जल्द ही सूबे के मुख्यमंत्री पुल का शिलान्यास करेंगे-यतिशवरानन्द।
लालढांग, संवाददाता। शनिवार को रसूलपुर आर्यनगर धरना स्थल पहुंचे पूर्व कैविनेट मंत्री व भाजपा उपाध्यक्ष यतिश्वरानंद ने ग्रामीणों को आश्वाशन देते हुए कहा कि आपकी तपस्या का असर हो गया हैं सूबे के मुख्यमंत्री जल्द ही पुल का शिलान्यास करेंगे। करीब 9करोड़ क़ी लागत से बनने वाले आयरन पुल को शासन स्तर से स्वीकृत मिल चुकी हैं। कुछ औपचारिकताओ के साथ जल्द ही पुल के टेंडर क़ी प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। कहा कि जल्द ही शासन से उच्चाधिकारी लिखित आदेश के साथ आपके बीच पहुंचने वाला हैं।उन्होंने ग्रामीणों से एकजुट हो जोर शोर से मुख्यमंत्री के स्वागत क़ी तैयारी करने को कहा। कहा कि मेरी मुख्यमंत्री से वार्ता हुई कहा कि 2021-22 में उनकी घोषणा में झूला पुल शामिल रहा हैं।इसलिए क्षेत्र क़ी जनता को ये शौगात देदें। लेकिन ग्रामीणों ने धरना समाप्त करने से इंकार कर दिया।और ग्रामीणों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर दीपक जखमोला, आलोक द्विवेदी, सुरेन्द्र रावत, जिला पंचायत सदस्य बृज मोहन पोखरियाल, संजय सैनी, मंडल अध्यक्ष विक्रम चौहान सहित ग्रामीण उपस्थित रही.
रिपोर्ट: गीता जोशी













