“ऑपरेशन प्रहार” के तहत हरिद्वार पुलिस का नशा तस्करों पर एक्शन,5.51 ग्राम अवैध स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर कोतवाली रानीपुर ने दबोचा

कोतवाली रानीपुर

5.51 ग्राम अवैध स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर कोतवाली रानीपुर ने दबोचा

आरोपी के विरुद्ध पूर्व में NDPS Act के कई अभियोग दर्ज

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर मनोहर सिंह भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 26.09.2026 को चेकिंग के दौरान नहर पटरी मार्ग, जमालपुर से एक युवक को दबोचा। आरोपी की पहचान निखिल रस्तोगी पुत्र रामू, निवासी ग्राम रूदई, थाना रूदई, जिला शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी दादूपुर गोविन्दपुर, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार, उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5.51 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। पूछताछ में आरोपी द्वारा स्मैक को हरिद्वार में बेचने के लिए ले जाने की बात बताई गई।

पुलिस द्वारा आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगालने पर उसके विरुद्ध पूर्व में भी NDPS Act के कई अभियोग पंजीकृत पाए गए।

आरोपी के विरुद्ध कोतवाली रानीपुर में मु0अ0सं0 335/2026, धारा 8/21 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता आरोपित
निखिल रस्तोगी पुत्र रामू, निवासी ग्राम रूदई, थाना रूदई, जिला शाहजहांपुर, उ0प्र0, हाल निवासी दादूपुर गोविन्दपुर, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार, उम्र 21 वर्ष।

बरामदगी
5.51 ग्राम अवैध स्मैक

आपराधिक इतिहास

  1. मु0अ0सं0 242/2024, धारा 8/20 NDPS Act, थाना रानीपुर हरिद्वार।
  2. मु0अ0सं0 511/2024, धारा 8/20/60 NDPS Act, थाना रानीपुर हरिद्वार।
  3. मु0अ0सं0 514/2024, धारा 8/20/29 NDPS Act, थाना रानीपुर हरिद्वार।

पुलिस टीम

  1. मनोहर सिंह भण्डारी प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रानीपुर।
  2. अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल
  3. कानि0 करम सिंह
  4. कानि0 गम्भीर तोमर
  5. कानि0 कुलदीप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *