कोतवाली लक्सर हरिद्वार
आपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
अवैध चाकू के साथ 02 आरोपितों को धर दबोचा
लक्सर के विभिन्न क्षेत्रो में घटना कारित करने की फिराक में थे आरोपित
एस0एस0पी0 हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों/ संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों के खिलाफ नियमित रुप से प्रभावी कार्यवाही/ संघन चैकिंग किये जाने निर्देशित किया गया था ।
जिसके अनुपालन में दिनांक 25.09.2026 कोतवाली लक्सर क्षेत्र में दौराने गस्त/चैकिंग अलग अलग स्थानो से 02 व्यक्तियों को अवैध चाकू के साथ धर दबोचा।
उक्त पकडे गये व्यक्ति थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, लक्सर पुलिस की सतर्कता से आरोपित को समय रहते पकड लिया पकडें गये व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता आरोपित
1- आजम पुत्र रियाजुल अली निवासी सुल्तानपुर आदमपुर थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार।
2- मंजीत पुत्र स्व0 श्री राजपाल निवासी ग्राम दाबकी कला कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार।
बरामदगी
02 अदद नाजायज चाकू बरामद।
पुलिस टीम
1-हे0कानि0 लोकमणी गौड़
2-कानि0 अजीत तोमर-
3-कानि0 संजय कुमार
4- कानि0 सन्दीप रावत













