“वैश्य समाज की एकजुटता का संदेश, वैश्य समाज के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा मनोनीत पार्षद मनीष गुप्ता का हुआ भव्य सम्मान”

हरिद्वार(कमल शर्मा)हरिद्वार के मध्य स्थित एक होटल में आयोजित सम्मान समारोह का कार्यक्रम हुआ जिसका मंच संचालन कमल बृजवासी जी ने किया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी व वैश्य समाज के सक्रिय सदस्य मनीष गुप्ता जी को पार्षद के रूप में मनोनीत किए जाने पर वैश्य समाज के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा भव्य सम्मान किया गया। उपस्थित गणमान्य लोगों ने पुष्पमाला एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर मनीष गुप्ता को शुभकामनाएं दीं।समारोह में वक्ताओं ने कहा कि मनीष गुप्ता का पार्षद के रूप में मनोनयन केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि वैश्य समाज के लिए भी गौरव का विषय है। समाज को उम्मीद है कि वे अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ करेंगे तथा नगर एवं समाज से जुड़े विषयों को उचित मंच तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
सम्मान से अभिभूत मनोनीत पार्षद मनीष गुप्ता ने उपस्थित वरिष्ठजनों एवं समाज के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिली जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वे पार्षद के रूप में क्षेत्र की समस्याओं को समझने, जनता की बात सुनने और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज हमेशा सेवा, सहयोग, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित की भावना के लिए जाना जाता है और वे वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश गोयल जी ने मनीष गुप्ता को पार्षद मनोनीत होने पर बधाई देते हुए कहा कि समाज की एकता और वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मनीष गुप्ता अपने दायित्व के साथ सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता देंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता पराग गुप्ता जी ने कहा कि मनीष गुप्ता का मनोनयन समाज के लिए खुशी का अवसर है और नई जिम्मेदारी के साथ समाज की अपेक्षाएं भी बढ़ी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि वे जनहित एवं समाजहित के विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाएंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद अग्रवाल ‘बबली’ जी ने मनीष गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी को समाज एवं जनता के हित में प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को एकजुट होकर सामाजिक सेवा और जनहित के कार्यों में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। वरिष्ठ भाजपा नेता कमल बृजवासी जी ने मनीष गुप्ता को पार्षद मनोनीत होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे वैश्य समाज के लिए खुशी और गौरव का अवसर है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि बनने के बाद समाज के प्रति जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने मनीष गुप्ता से अपेक्षा जताई कि वे वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में समाज की एकता, सामाजिक समरसता और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज को अपनी सामाजिक एकता और सेवा की परंपरा को और मजबूत करते हुए समाजहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना चाहिए।इस अवसर पर समाजसेवी जिला उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता ने मनीष गुप्ता को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि वैश्य समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, सेवा भावना और समाजहित के लिए सामूहिक प्रयासों में है। उन्होंने कहा कि मनीष गुप्ता को मिली जिम्मेदारी से समाज की अपेक्षाएं बढ़ी हैं और विश्वास है कि वे समाज एवं जनता की आवाज को सकारात्मक रूप से आगे बढ़ाएंगे।
समारोह में उपस्थित सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं माननीय मंत्री मदन कौशिक जी का भी आभार व्यक्त किया और मनीष गुप्ता के मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त की।समारोह में संयुक्त वैश्य समाज वरिष्ठ जन राकेश गोयल जी पराग गुप्ता जी अरविंद अग्रवाल बबली जी कमल बृजवासी जी संदीप गुप्ता जी, अनिल गुप्ता जी, अमित गुप्ता जी, राजकुमार गुप्ता जी, राकेश अग्रवाल जी, श्याम सुंदर अग्रवाल जी, मुकेश वार्ष्णेय जी, प्रभात गुप्ता जी, विपुल गुप्ता जी, सुमित बंसल जी, पराग गुप्ता।जी, रविंद्र अग्रवाल जी, अभय गर्ग जी, शोभित गुप्ता जी, एवं जुगनू जैन जी सहित वैश्य एवं अग्रसेन समाज के अनेक वरिष्ठ एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
सभी ने मनीष गुप्ता को पार्षद मनोनीत होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की तथा समाज की एकता, सेवा और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *