हरिद्वार। महर्षि मेँहीँ अन्नक्षेत्र हरिद्वार के तत्वावधान में शारदा पैलेस, हरिद्वार में आयोजित मास-ध्यान साधना शिविर 2026 के अंतर्गत संतमत सत्संग का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया।
सत्संग मंच पर अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी सत्यानंद जी महाराज, डॉ. स्वामी निर्मलानंद जी महाराज, स्वामी गुरुनंदन जी महाराज, स्वामी गुरशरण जी महाराज स्वामी बिंदेश्वरी बाबा, स्वामी नंदन बाबा, स्वामी संजीवानंद बाबा, स्वामी रामविलास बाबा सहित अनेक संत-महात्मा उपस्थित रहे।
सत्संग में साधकों को आध्यात्मिक साधना, ध्यान, भक्ति तथा मानव जीवन के उद्देश्य से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 120 साधकगण उपस्थित रहे और सभी ने श्रद्धापूर्वक सत्संग एवं ध्यान साधना में सहभागिता की।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए स्वामी पंकज बाबा ने बताया कि मास-ध्यान साधना शिविर का उद्देश्य साधकों को नियमित ध्यान, सत्संग एवं आध्यात्मिक साधना के माध्यम से आत्मिक शांति और सदाचार के मार्ग की ओर प्रेरित करना है।
आयोजक:
महर्षि मेँहीँ अन्नक्षेत्र, हरिद्वार













