खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाओं का आयोजन 23 -24 सितंबर को

खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाओं का आयोजन 23 -24 सितंबर को
उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम् द्वारा आयोजित संस्कृत छात्र स्पर्धाओ का आयोजन खंडस्तरीय संस्कृत छात्र स्पर्धा 2026-27 का आयोजन 23 व 24 सितंबर को श्री गरीबदासीय साधु संस्कृत महाविद्यालय जगजीतपुर कनखल हरिद्वार में किया जाएगा।
स्पर्धा के खंड संयोजक प्रकाश चंद तिवारी ने बताया कि संस्कृत भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के प्रति विद्यार्थियों में रुचि एवं जागरूकता बढ़ाने तथा उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इन स्पर्धाओ का आयोजन उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम् द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है प्रतियोगिता में छात्रों के लिए. छः(6) विधाओं में प्रतिभाग करने का अवसर रहेगा।
संस्कृत समूह नाटक, संस्कृत समूह नृत्य, संस्कृत समूह गान, संस्कृत आशु भाषण, संस्कृत वाद विवाद, संस्कृत श्लोकच्चारण स्पर्धा प्रमुख हैं
संयोजक प्रकाश तिवारी ने बताया कि इस स्पर्धाओं में विकासखंड बहादराबाद के विभिन्न राजकीय इण्टर कॉलेज, अशासकी इंटर कॉलेज, संस्कृत विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, पब्लिक स्कूल, शिक्षण संस्थानो के छात्र उत्साह पूर्वक प्रतिभाग करेंगे आयोजन का उद्देश्य छात्रों में संस्कृत भाषा के प्रति प्रेम, आत्मविश्वास, सृजनात्मक एवं सर्वांगीण विकास की भावना को विकसित करना है उन्होंने सभी प्रतिभागी छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से प्रतियोगिता में सक्रिय सहभागिता करने का आवाहन करते हुए कहा कि संस्कृत केवल एक भाषा नहीं बल्कि भारतीय ज्ञान, संस्कृति एवं परंपरा की महत्वपूर्ण संवाहक है ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उपयुक्त मंच प्राप्त होता है खंड संयोजक प्रकाश तिवारी जी ने यह भी जानकारी दी खंड शिक्षा अधिकारी मार्गदर्शक श्री विनोद कुमार जी की अध्यक्षता में बहादराबाद विकासखंड के समस्त शासकीय, अशासकीय, कॉन्वेंट स्कूल, संस्कृत विद्यालयों के प्रधानाचार्य अध्यापकों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *