शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में ‘स्वस्थ शिक्षक, सशक्त समाज’ थीम पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
हरिद्वार, 13 सितंबर 2026
शिक्षकों के सम्मान और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ पहली पहल एजुकेशनल सोसाइटी – STAND UP FOR A CHILD द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि – “गुरु या शिक्षक ही है जो स्वस्थ समाज की राह रोशन करता है। हमारे शिक्षक समाज की नींव हैं, उनका स्वस्थ रहना, पूरे समाज का स्वस्थ रहना है। इसी संकल्प के साथ हम यह शिविर लगा रहे हैं।”

कार्यक्रम विवरण –
दिनांक: 13 सितंबर 2026, रविवार प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे हुआ|
*शिविर की प्रमुख विशेषताएं –

- सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण
- ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जाँच
- अनुभवी एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श
- आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण
गरिमामयी उपस्थिति –
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में * श्री डी.पी.सिंह श्री कृष्णाकांत जी (अध्यक्ष, राष्ट्रीय लोक सेवा संस्थान)प्रधान मनीषजीडॉ. रूबी हंसराज सैनी स्त्री रोग विशेषज्ञ(MBBS, चिकित्सक) तथा डॉ. सलोनी बस्सी जी (MBBS, बाल रोग विशेषज्ञ)सुरेंद्र ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन प्रधान उत्तराखंड ,अमित वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन प्रधान एवं प्रदेश उपाध्यक्ष हिंदू रक्षा सेना एवं संगठन मंत्री ज्वालापुर हरिद्वार उपस्थित रहकर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह ने क्षेत्र के सभी सम्मानित शिक्षकों, अभिभावकों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।इस सामाजिक कार्यों में सोनू कुमार सामाजिक कार्यकर्ता सचिन चौधरी जी मिथिला एकता मंच प्रवीण अरोरा जी, नीतू रानी, महिमा ,आरती यादव,स्वाति ,यशही ,आस्था शशांक बघेल













