विशाल आर्य सम्मेलन के लिए गणमान्य लोगों को दिए निमंत्रण पत्र
हरिद्वार शाहपुर (कमल शर्मा), 11 सितंबर। आगामी 27 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले विशाल आर्य सम्मेलन को सफल बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के पदाधिकारियों ने साहपुर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों को सम्मेलन के लिए निमंत्रण पत्र प्रदान किए और कार्यक्रम में सहभागिता का आग्रह किया।

जनसंपर्क के दौरान श्री दीपक सेनी, प्रधान शाहपुर, श्री विजेंदर सेनी, वरिष्ठ भाजपा नेता, श्री योगेश, डायरेक्टर गन्ना सोसायटी, श्री बिरेंद्र धीमान, सरदार संजय सिंह, सदस्य जिला पंचायत साहपुर, श्री पुष्पराज सेनी, श्री साधु राम सेनी, श्रीमती ममता सेनी, धर्मपत्नी श्री लाल सिंह आर्य, जे.पी. सेनी, स्कूल टिक्कनपुर तथा एडवोकेट सचिन अग्रवाल,आशीष सैनी सिंह साहब भगत सिंह की प्रतिमा देकर और निमंत्रण पत्र देकर सम्मानित किया और सचिन सैनी एवं उनकी धर्मपत्नी सविता सैनी को झांसी की रानी लक्ष्मी बाई जी की प्रतिमा से सम्मानित किया ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों से संपर्क कर उन्हें सम्मेलन में आमंत्रित किया गया।

इस अवसर पर जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान आर्य हरपाल सिंह सेनी, संरक्षक श्री टेकचंद सेनी, श्री दीपक सेनी, श्री मुनेश सेनी, श्री रविंद्र सेनी, श्री ऋषिपाल सेनी एवं श्री दीपक शुक्ला सहित सभा के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है, जो शुक्रवार शाम तक जारी रहेगा।

पदाधिकारियों ने बताया कि 27 सितंबर को होने वाला विशाल आर्य सम्मेलन आर्य समाज के विचारों, वैदिक संस्कृति एवं सामाजिक जागरूकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्यक्रम होगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचने की अपील की।













