हरिद्वार(कमल शर्मा)भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनोज जखमोला को प्रदेश प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने पर उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। भाजपा संगठन में प्रदेश प्रवक्ता के रूप में मिली इस नई जिम्मेदारी को उनके राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और पार्टी के लिए निरंतर किए गए कार्यों का सम्मान माना जा रहा है।
मनोज जखमोला को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वह पार्टी की नीतियों, विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जखमोला लंबे समय से संगठन और जनहित से जुड़े विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
इस अवसर पर मनोज जखमोला ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
मनोज जखमोला के प्रदेश प्रवक्ता बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है और विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से उन्हें लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं।
भाजपा में मनोज जखमोला को बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश प्रवक्ता बनने पर समर्थकों में खुशी की लहर













