अजय देवगन के हाथों सम्मानित हुए हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद के ऑनर अमित अग्रवाल, ‘इंटरनेशनल ग्लोरी अवॉर्ड 2026’ से बढ़ा हरिद्वार का गौरव

बेहतरीन आयुर्वेदिक उत्पादों और उत्कृष्ट व्यावसायिक कार्यों के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान


हरिद्वार(कमल शर्मा)आयुर्वेदिक उत्पादों के क्षेत्र में अपनी गुणवत्ता, विश्वसनीयता और लोकप्रियता के लिए पहचान बना रही हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद को उसके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतिष्ठित इंटरनेशनल ग्लोरी अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। कंपनी के ऑनर अमित अग्रवाल एवं नेहा अग्रवाल को यह सम्मान बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन के हाथों प्रदान किया गया।
इस प्रतिष्ठित सम्मान को हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद की उपलब्धियों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है। कंपनी आयुर्वेदिक उत्पादों की गुणवत्ता और ग्राहकों के विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है।
हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद के प्रमुख उत्पादों में श्री महाकाल तेल, “दर्द तो भगा के रहेंगे”, चांदीवाला जलजीरा, श्री गंगाधन हेयर ऑयल एवं शैंपू सहित कई आयुर्वेदिक उत्पाद शामिल हैं। कंपनी के अनुसार उसके उत्पादों को देशभर में ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और लगातार बढ़ती लोकप्रियता कंपनी के लिए उत्साहवर्धक है।
हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद के ऑनर अमित अग्रवाल ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि पूरी टीम की मेहनत, समर्पण और ग्राहकों के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य लोगों तक बेहतर गुणवत्ता वाले आयुर्वेदिक उत्पाद पहुंचाना है। भविष्य में भी कंपनी गुणवत्ता और विश्वास के इसी संकल्प के साथ अपने कार्यों को और बेहतर बनाने का प्रयास करती रहेगी।


बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने सम्मान समारोह के दौरान कंपनी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय आयुर्वेद की परंपरा को आधुनिक दौर में गुणवत्ता और विश्वास के साथ आगे बढ़ाने वाले ऐसे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कंपनी को सम्मान प्राप्त करने पर शुभकामनाएं देते हुए भविष्य के लिए सफलता की कामना की।


अमित अग्रवाल एवं नेहा अग्रवाल को मिले इस सम्मान से हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद परिवार में खुशी का माहौल है। कंपनी की टीम ने इसे अपने सामूहिक प्रयासों की सफलता बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि उन्हें भविष्य में और अधिक मेहनत तथा बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *