शहीद भगत सिंह जन्मोत्सव पर जिला आर्य महासम्मेलन की तैयारियां तेज, इमलीखेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष, ईओ, सैनी आश्रम प्रभारी व प्रसिद्ध चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. यतींद्र नागयान को किया सम्मानित

हरिद्वार। महान क्रांतिकारी अमर शहीद सरदार भगत सिंह के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला आर्य महासम्मेलन को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला आर्य प्रतिनिधि सभा, हरिद्वार द्वारा जनसंपर्क एवं निमंत्रण अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में जिला सभा के पदाधिकारियों ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों से भेंट कर उन्हें महासम्मेलन का निमंत्रण पत्र भेंट किया।
जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के पदाधिकारियों ने नगर पंचायत इमलीखेड़ा के अध्यक्ष श्री मनोज सैनी एवं अधिशासी अधिकारी श्रीमती मंजु चौहान को जिला आर्य महासम्मेलन का निमंत्रण पत्र देकर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री मनोज सैनी को ओ३म अंकित अंगवस्त्र एवं अमर शहीद भगत सिंह का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जबकि अधिशासी अधिकारी श्रीमती मंजु चौहान को वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।


इसी क्रम में जिला सभा के पदाधिकारियों ने सैनी आश्रम हरिद्वार की प्रभारी श्रीमती दीपिका सैनी को भी भेंट कर उन्हें जिला आर्य महासम्मेलन का निमंत्रण पत्र भेंट किया। इस अवसर पर श्रीमती दीपिका सैनी को वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।


वहीं हरिद्वार के प्रसिद्ध चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. यतींद्र नागयान को भी जिला आर्य महासम्मेलन का निमंत्रण पत्र प्रदान कर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया गया। जिला सभा की ओर से डॉ. यतींद्र नागयान को अमर शहीद भगत सिंह का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।


जिला आर्य प्रतिनिधि सभा, हरिद्वार के जिला प्रधान आर्य हरपाल सिंह सैनी ने कहा कि महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह का जीवन त्याग, साहस, राष्ट्रभक्ति और समाज के लिए समर्पण की अनुपम मिसाल है। उनके विचार आज भी देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।
उन्होंने कहा कि जिला आर्य महासम्मेलन का उद्देश्य महर्षि दयानंद सरस्वती के वैदिक सिद्धांतों, आर्य समाज के आदर्शों तथा देश के महान क्रांतिकारियों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। आज की युवा पीढ़ी को अपने महान शहीदों और वीरांगनाओं के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।
आर्य हरपाल सिंह सैनी ने कहा कि शहीद भगत सिंह केवल एक नाम नहीं, बल्कि देशभक्ति, संघर्ष और राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्योछावर कर देने की प्रेरणा हैं। जिला आर्य महासम्मेलन युवाओं में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक चेतना और संस्कारों का संचार करने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।
निमंत्रण एवं सम्मान कार्यक्रम में जिला सभा की ओर से जिला प्रधान आर्य हरपाल सिंह सैनी, वरिष्ठ उपप्रधान ऋषिपाल आर्य, टेकचंद सैनी, रविन्द्र सैनी, प्रचार मंत्री सुरेन्द्र रोड तथा दीपक सैनी (जस्सी स्पोर्ट्स) उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *