डीपीएस दौलतपुर के अनमोल बालियान ने शूटिंग में जीता रजत पदक



21वीं उत्तराखंड स्टेट इंटर-स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन, विद्यालय का बढ़ाया गौरव
हरिद्वार। दिल्ली पब्लिक स्कूल, दौलतपुर के कक्षा X के प्रतिभाशाली छात्र अनमोल बालियान ने निशानेबाजी के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अनमोल ने 21वीं उत्तराखंड स्टेट इंटर-स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में 10 मीटर एयर पिस्टल ISSF–सब यूथ मेन वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।
चैंपियनशिप का आयोजन 20 से 23 अगस्त 2026 तक देहरादून स्थित RISS शूटिंग रेंज में किया गया, जहां प्रदेशभर से प्रतिभावान निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया। कड़े मुकाबले के बीच अनमोल ने अपनी एकाग्रता, सटीक निशानेबाजी, आत्मविश्वास और खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय देते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।
अनमोल की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि अनमोल भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन कर देश और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
विद्यालय परिवार ने अनमोल बालियान को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *