जिला प्रेस क्लब ने संतों के सानिध्य में मनाया स्वतंत्रता दिवसशहीदों के बलिदान को देश कभी भुला नहीं सकता-राकेश वालिया


हरिद्वार, 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने संतों के सानिध्य में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान संतों और पत्रकारों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश को आजादी लंबी लड़ाई और अनेक बलिदानों के बाद मिली है। असंख्य वीरों ने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। शहीदों के बलिदान को देश कभी भुला नहीं सकता। उन्होंने कहा कि हम सबका कर्तव्य है कि हम राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने के लिए अपना योगदान दें। महामंत्री अनिल बिष्ट ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के बलिदान को याद करते हुए एकजुट होकर राष्ट्रहित कार्य करने का संकल्प लें। महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी महाराज एवं महंत गोविंद दास महाराज ने कहा कि आज हम आजादी की हवा में सांस ले पा रहे हैं तो इसके पीछे अनेक वीरों का बलिदान है। बलिदानों से मिली आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य है। स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि ने भी सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान राकेश वर्मा, सुमित वर्मा, मोहन राजा, मुमताज आलम, मनोज कश्यप, मोहम्मद नदीम, रोहित वर्मा, गणेश भट्ट, अशोक पांडेय, मुस्कान राजपूत,नदीम सलमानी, त्रिवेश जैमिनी, फुरकान अंसारी, नवनीत शर्मा, सुरेश, रूचि ट्रोलिया, सचिन गुप्ता सहित कई पत्रकार औेर गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *