धनौरी, हरिद्वार(कमल शर्मा)स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी की NSS इकाई द्वारा विभिन्न देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली गई, तिरंगे के साथ सेल्फी ली गई तथा स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग एवं बलिदान के बारे में व्याख्यान एवं भाषण के माध्यम से जानकारी दी गई तथा उन्हें राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए प्रेरित किया गया। विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के सचिव श्री आदेश कुमार सैनी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को सदैव स्मरण रखते हुए युवाओं को राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। वहीं प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार ने विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने तथा स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में सचिव श्री आदेश कुमार सैनी, प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार, समस्त आचार्यगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में NSS इकाई के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।










