स्वतंत्रता दिवस पर अन्नदाता किसान यूनियन ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा लालगंज

कमल शर्मा

प्रतापगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अन्नदाता किसान यूनियन की ओर से जिला कार्यालय, कालाकांकर रोड स्थित महावीर कॉम्प्लेक्स, लालगंज में भव्य झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अन्नदाता किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय ने कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। किसानों और जवानों ने राष्ट्र निर्माण में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसानों के अधिकारों और सम्मान के लिए संगठन निरंतर संघर्ष करता रहेगा।

झंडारोहण कार्यक्रम में प्रदेश सचिव अरविन्द सिंह, महिला मंडल अध्यक्ष अनीता गौतम, जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ राकेश गिरि, महिला जिलाध्यक्ष किरन सरोज, युवा जिलाध्यक्ष राजू गौतम, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद सईद खान, महिला जिला उपाध्यक्ष दामिनी वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मणपुर शिवभूषण गौतम सहित राहुल चौरसिया, शेर बहादुर, रामनरेश वर्मा, हेमराज कोरी, कल्लू कोरी, अमरनाथ गौतम, महंत मौर्या, लीलावती वर्मा, उर्मिला गौतम समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रहित एवं किसान हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *