संदीप सैनी को मिली एएनओ एनसीसी ऑफिसर की रैंक l

देहरादून। आज देहरादून में आयोजित गरिमामय समारोह में संदीप सैनी को डायरेक्टरेट एनसीसी से कमीशन प्राप्त होने के उपरांत सेकंड ऑफिसर के रूप में एएनओ (एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर) की रैंक प्रदान की गई।
इस अवसर पर ब्रिगेडियर एस.एस. चक्रवर्ती एवं ग्रुप कैप्टन प्रभात भंडारी द्वारा संदीप सैनी को विधिवत बैच एवं कैप पहनाकर एएनओ एनसीसी ऑफिसर के पद की जिम्मेदारी प्रदान की गई।यह उपलब्धि उनके लिए गौरव का विषय होने के साथ-साथ युवाओं को अनुशासन, देशभक्ति, नेतृत्व एवं राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने वाली है।
संदीप सैनी ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए एनसीसी अधिकारियों एवं वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे एनसीसी कैडेट्स में अनुशासन,नेतृत्व क्षमता,राष्ट्रप्रेम और सेवा भावना विकसित करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
इस उपलब्धि पर देवभूमि जागृति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.रजनीश सैनी,राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख आशीष राष्ट्रवादी,राष्ट्रीय प्रभारी सुधीर आर्य,राष्ट्रीय सह प्रभारी अनुपम सैनी,राष्ट्रीय महासचिव मा.पप्पन कश्यप,राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित आशीष शर्मा,राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनमोल सैनी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवेश कश्यप,राष्ट्रीय सचिव अनिल सैनी,राष्ट्रीय समन्वयक डॉ.अशोक सैनी,शिक्षाविदों में बाबू आसाराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डाडा जलालपुर प्रधानाचार्य प्रीतम सिंह सैनी, विपिन कुमार,विश्वजीत सिंह, ओमपाल सिंह सैनी,प्रतिभा सैनी,धर्मेंद्र कुमार एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *