कांवड़ियों की सेवा में रोटरी हरिद्वार का समर्पण, दक्ष रोड शिविर में हजारों शिवभक्तों को बांटा प्रसाद व जलपान

#सेवा ही संकल्प#
दक्ष रोड पर कावड़ सेवा शिविर का हुआ सफल आयोजन
आज रविवार को दक्ष रोड, हनुमंत पुरम क्षेत्र में कांवड़ यात्रियों की सेवा हेतु विशाल सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान लगभग 3500 गिलास शरबत, 24000 पाचक कैंडी, 10 क्रेट केले एवं 1800 जूस की बोतलों का वितरण कांवड़ियों में किया गया।
इस पुनीत कार्य में रोटरी हरिद्वार तथा स्थानीय निवासियों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोजेक्ट चेयरमैन रो० निखिल गर्ग जी, रो० हिमांशु चोपड़ा जी, रो० अंकुर मित्तल जी, रो० अरुण जी, बालाजी पैकेजिंग की टीम के सदस्यों एवं हनुमंत पुरम निवासी श्री मनीष मिश्रा जी, श्रीमान सतीश जी एवं अन्य कॉलोनी वासियों का सराहनीय योगदान रहा।
रो० विनय शर्मा ने इस सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *