हरित हरिद्वार अभियान को मिली नई ऊर्जा, श्री सत्य साईं सेवा समिति ने प्रेमतरु अभियान के तहत लगाए 10 पौधे



हरिद्वार(कमल शर्मा)जिला प्रशासन के ‘हरित हरिद्वार अभियान’ के अंतर्गत श्री सत्य साईं सेवा समिति, हरिद्वार द्वारा सेक्टर-4, बीएचईएल स्थित शिव मंदिर परिसर में ‘प्रेमतरु’ कार्यक्रम का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश दिया गया। समिति के सदस्यों ने साईं गायत्री मंत्र एवं भजनों के बीच श्रद्धापूर्वक अमलतास और गुलमोहर के 10 पौधों का रोपण किया।
यह अभियान जनपद के मुख्य विकास अधिकारी एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र के कुशल निर्देशन में संचालित हरित हरिद्वार अभियान का हिस्सा है। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वामी के विशेष संकल्प को साकार करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन को जन-आंदोलन का स्वरूप देना है।
समिति ने बताया कि इसी परिसर में पिछले सप्ताह भी विभिन्न प्रजातियों के 25 पौधों का रोपण किया जा चुका है। इस प्रकार समिति लगातार हरित वातावरण के निर्माण के लिए सक्रिय भूमिका निभा रही है।


कार्यक्रम का नेतृत्व उत्तराखंड राज्य के आध्यात्मिक समन्वयक प्रकाश जोशी ने किया, जबकि वरिष्ठ साईं भक्त विशाल शर्मा के संयोजन में पौधारोपण संपन्न हुआ। इस अवसर पर समिति संयोजक राजेश कुमार, शुभम डबराल, सिद्धार्थ यादव, शुभम कुमार, भूपेंद्र सिंह कठेत, अमित गुप्ता, प्रिय वासुदेव, बहन श्वेता वशिष्ठ, बहन अंजली गुप्ता तथा एम. सुन्दरीयाल सहित कुल 12 साईं भक्तों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया।
समिति संयोजक राजेश कुमार ने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। श्री सत्य साईं सेवा समिति भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *